मोदी चाहते हैं अनपढ़ इंडिया, तभी बनेंगे अंधभक्त:सुल्तानपुर में बोले संजय सिंह- हिंदू-मुसलमान करके देश बर्बाद करना सरकार की प्राथमिकता
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है 'अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया'। संजय सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता देश को हिंदू-मुसलमान करके बर्बाद करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल बंद कर रही है और अनपढ़ भारत बनाना चाहती है। सांसद ने बताया कि इस समय पूरे प्रदेश में बेरोजगारों का आंदोलन चल रहा है। प्रयागराज और इको गार्डन में सहायक पंचायतों के आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की रोजगार देने की प्राथमिकता नहीं है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे सांसद संजय सिंह मोदी सराय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। मोदी सराय चौराहे के पास कादीपुर कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वंश राज दुबे भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट, विधानसभा अरुण कुमार पाल, महासचिव डॉक्टर लालजी मौर्य, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आस मोहम्मद, प्रदेश महासचिव छात्र सभा कुलदीप यादव, साहिल तिवारी, संगम अग्रहरि, रमाशंकर गौतम, आस मोहम्मद, लालजी मौर्य, महेश कुमार, श्याम राकेश सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, बहादुर रामसनेही एडवोकेट और अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)