पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इंजीनियर्स डे का भव्य आयोजन:कुलपति ने कहा- सीमित संसाधनों से भी उत्कृष्ट कार्य संभव; विजेता सम्मानित
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में मंगलवार को इंजीनियर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हमेशा ज्यादा संसाधनों की जरूरत नहीं होती। उपलब्ध सीमित संसाधनों का बेहतर उपयोग करके भी अच्छे नतीजे पाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके किसी प्रयास से विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो इससे बड़ी खुशी उनके लिए और कुछ नहीं हो सकती। कुलपति ने विद्यार्थियों से रोजगार और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार कौशल विकास पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को लगातार बढ़ाना चाहिए। प्रो. सिंह ने यह भी कहा कि वे केवल अपने कार्यालय में बैठकर काम करने नहीं आए हैं, बल्कि खुद विद्यार्थियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनका हल निकालेंगे।
इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेयस प्रजापति और उनकी टीम ने पहला स्थान हासिल किया। डिबेट प्रतियोगिता प्रतीक तिवारी और उनकी टीम ने जीती। इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगिता में गणेश मौर्य पहले स्थान पर रहे, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में श्रेया, यश्वी और उनकी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने कई रचनात्मक, तकनीकी और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्साह से हिस्सा लिया। पूनम सोनकर, डॉ. विशाल यादव, प्रीति शर्मा, डॉ. रितेश बरनवाल, डॉ. पारुल त्रिवेदी और डॉ. संतोष त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकों ने इस आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, श्री शैलेश प्रजापति, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. अजय कुमार मौर्य, श्री तुषार श्रीवास्तव और श्री सुधीर सिंह सहित कई अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों में समर, प्रांजल, विशाल और अंकित तिवारी ने भी इसमें सक्रिय सहयोग दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)