मोदी की दीर्घायु की कामना के लिए जली अखंड ज्योति:सांसद ने यज्ञ-हवन कर किया समापन, बोले- देश में सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की

Oct 17, 2026 - 22:05
0
मोदी की दीर्घायु की कामना के लिए जली अखंड ज्योति:सांसद ने यज्ञ-हवन कर किया समापन, बोले- देश में सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए कानपुर में सांसद रमेश अवस्थी के सेवा कार्यालय में एक माह पहले 17 सितंबर को दीप प्रज्वलित की गई अखंड ज्योति का शनिवार 17 अक्टूबर को समापन हुआ। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कानपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को उनके जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कराई थी। एक माह तक लगातार प्रज्ज्वलित रही इस ज्योति के समापन पर राष्ट्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और सुशासन के सफर ने देश को विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। उनका सार्वजनिक जीवन गरीब कल्याण, अंत्योदय और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों को आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा और किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इन प्रयासों से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का संकल्प देश की सामूहिक आकांक्षा बन चुका है। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने की प्रेरणा देता है। उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ एक माह तक अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित रखी गई। शनिवार को यज्ञ-हवन के साथ अनुष्ठान पूरा कर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से कानपुर में भी जनकल्याण के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास, अरुण चैतन्य पुरी, पादरी जितेंद्र सिंह, ताज खुसरू, भाजपा कानपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, सलिल विश्नोई और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी समेत कई और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User