लखनऊ के हनुमंत पार्क में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित:नेहरू एनक्लेव में 5 दिन से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम, कल होगा गरबा-डांडिया नाइट
लखनऊ गोमतीनगर स्थित नेहरू एनक्लेव का हनुमंत पार्क इन दिनों माता की भक्ति में रंगा है। जनकल्याण समिति की ओर से 16 अक्टूबर को यहां दुर्गा माता की प्रतिमा की स्थापना धूमधाम से की गईं। यहां रोजाना सुबह-शाम धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक गतिविधियों से भक्तिमय माहौल रहा माता की स्थापना के साथ ही पार्क में भक्तों की आवाजाही बढ़ गई है। क्षेत्र के लोग पूजा-अर्चना में शामिल होकर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं। आयोजन को लेकर समिति की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। धार्मिक गतिविधियों के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। गरबा-डांडिया की धूम आयोजक पदाधिकारी मीनाक्षी कलहंस ने बताया कि रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ गरबा-डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू होगा और रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें नेहरू एनक्लेव के साथ समिति के सदस्य और आसपास के क्षेत्र के लोग भी शामिल होंगे।आयोजन स्थल पर पारंपरिक परिधानों में लोग गरबा और डांडिया करते नजर आएंगे। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग से यह आयोजन खास बनाने की तैयारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)