मोदनवाल महासभा की बैठक:युवा संगठन बनाने की तैयारी, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
सुल्तानपुर के सिविल लाइन स्थित 'अवन्तिका' सभागार में उत्तर प्रदेशीय कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए 18 से 35 वर्ष के युवाओं को जोड़कर एक नया सामूहिक संगठन बनाने का बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री चिरौंजीलाल ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से युवाओं का एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। उन्होंने इस नई योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस मुहिम से जोड़ा जा सके। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने बैठक में मौजूद लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मोदनवाल समाज अब हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में समाज के कई गणमान्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)