मोहनलालगंज की गोशाला में पड़े मिले कई गोवंश:सूखा भूसा देने का आरोप, बजरंग दल ने एसडीएम-बीडीओ से शिकायत की

Oct 04, 2026 - 21:54
0
मोहनलालगंज की गोशाला में पड़े मिले कई गोवंश:सूखा भूसा देने का आरोप, बजरंग दल ने एसडीएम-बीडीओ से शिकायत की
मोहनलालगंज के गदियाना स्थित पशु आश्रय केंद्र में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां बीमारी से मरे कई गोवंशों के शव खुले में पड़े मिले। शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा और सनातन सेना के गोलू शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र की हालत देखकर नाराजगी जताई। जांच में गौशाला के अंदर करीब पांच गोवंश बीमार मिले। वहां मौजूद गोवंशों को सूखा भूसा दिया जा रहा था। केंद्र के पिछले हिस्से में करीब दर्जनभर मृत गोवंशों के शव खुले में पड़े थे। इन शवों की हालत देखकर व्यवस्था पर सवाल उठे। इसके बाद धर्मेंद्र शर्मा ने एसडीएम आकाश सिंह और बीडीओ शिव कुमार को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर बीडीओ शिवकुमार मौके पर पहुंचे और गौशाला की व्यवस्था देखी। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव राजेश सिंह और प्रधान को मृत गोवंशों को नियमानुसार दफनाने का निर्देश दिया। साथ ही बीमार गोवंशों के इलाज के लिए पशु डॉक्टर को तुरंत बुलाने को कहा। गौशाला में गोवंशों की मौत के बाद शवों का खुले में मिलना जिम्मेदारों पर सवाल खड़े करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User