ललितपुर में श्री वर्णी जी की 152वीं जयंती मनाई गई:मनोहर लाल पंथ ने कहा- उनके त्याग और शिक्षा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
ललितपुर के सिविल लाइन चांदमारी स्थित श्री वर्णी जैन जूनियर कांवेंट स्कूल में रविवार को 152वां श्री वर्णी जन्म-जयंती समारोह मनाया गया। श्री वर्णी जैन कॉलेज समिति ने दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक यह आयोजन किया। इसमें राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और नगर पालिका परिषद की सोनाली जैन मुख्य अतिथि रहीं।
इस दौरान शिवर्थियों का सम्मान समारोह भी हुआ। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि क्षुल्लक श्री गणेशप्रसाद वर्णी का त्याग, तपस्या, स्वाध्याय और शिक्षा व समाज के लिए योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने वर्णी जी के जीवन को शिक्षा और संस्कारों की ज्योति जलाने वाला प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
राज्यमंत्री ने कहा कि वर्णी जी के आदर्शों पर चलकर शिक्षा और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। शिवर्थियों का सम्मान समारोह सुधासागर भक्त मंडल और श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति ललितपुर ने भी आयोजित किया।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ अक्षय टड़ैया , महामंत्री आकाश जैन , शीलचंद अनौरा दाऊ, अशोक जैन दैलवारा, श्री वर्णी जैन जूनियर कांवेंट स्कूल समिति के अध्यक्ष संजीव जैन ममता , मुकेश सर्राफ ,सचिन्द्र जैन,राजेश बडकुल, सुरेश बाबू जैन ,निर्मल जैन , राजकुमार जैन ,के अलवर अनिल जैन अंचल , संजीव सीए ,जितेंद्र डिस्को , अभिषेक अनौरा, सन्मति सर्राफ , रविंद अलाया,अंशुल बडकुल,पीलू जैन,आनंद मोहन ,राजेंद्र जैन थनबरा,श्रीश सिंघई ,सनत जैन ,लालू सर्राफ, राजकुमार इमलिया, सोनू , अनुराग ,अंटू जैन,प्रदीप के अलावा हरीश कपूर टीटू सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन दिगंबर जैन पंचायत समिति के महामंत्री आकाश जैन ने किया व आभार श्री वर्णी जैन कालेज समिति के प्रबंधक,सचिव सन्मति सर्राफ ,अध्यक्ष संजीव जैन ममता ,कार्यक्रम संयोजक अभिषेक जैन अनौरा ने सभी का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)