मोहनलालगंज में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:शराब के नशे में रस्सी से गला घोंटा था, बेटे की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

Oct 16, 2026 - 22:42
0
मोहनलालगंज में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:शराब के नशे में रस्सी से गला घोंटा था, बेटे की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस
लखनऊ के मोहनलालगंज के धनुवासांड गांव में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पति ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए रिश्तेदारी में जाने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को गांव निवासी प्रभात गौतम ने अपने पिता राधेकृष्ण के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि उसके पिता ने शराब के नशे में उसकी मां रेखा (40) के साथ मारपीट की और रस्सी से गला कसकर उनकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज थाने में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की दो टीमों ने की तलाश डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के साथ स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी राधेकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने शराब के नशे में रस्सी से पत्नी का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी के डर से वह रिश्तेदारी में जाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User