मऊ में 22 स्टंटबाजों और शोहदों पर कार्रवाई:पुलिस ने स्कूल-कॉलेज और चौराहों पर चेकिंग कर परिजनों को दी हिदायत
मऊ में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत मऊ पुलिस ने बुधवार को शाम 4:30 बजे दक्षिणटोला थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चलाने, सड़क पर स्टंटबाजी करने और संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 22 स्टंटबाजों और शोहदों का नियमानुसार बंधपत्र भरवाया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दक्षिणटोला थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर जांच-पड़ताल की। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों, मंदिरों, मस्जिदों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी गई। चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों पर तेज रफ्तार से चलने वाले, स्टंटबाजी करने वाले और छात्राओं व महिलाओं को परेशान करने की आशंका वाले युवकों की जांच की गई। संदिग्ध रूप से घूमते पाए गए युवकों को चेतावनी दी गई। पुलिस ने उनके परिजनों को भी बुलाकर आवश्यक हिदायत दी, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो। मनचलों के खिलाफ होगी कार्रवाई अभियान के दौरान कुल 22 स्टंटबाजों और शोहदों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए बंधपत्र भरवाया गया। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सार्वजनिक स्थानों पर अराजक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)