PNB एटीएम से छेड़छाड़, FIR:अलीगढ़ में बैंक शाखा से दूर लगे एटीएम में 3 अक्टूबर को हुई थी घटना, सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान करेगी पुलिस
सिविल लाइंस क्षेत्र के अब्दुल्ला अपार्टमेंट में लगे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम से छेड़छाड़ की कोशिश के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना 3 अक्टूबर की है। एटीएम बैंक शाखा से काफी दूरी पर लगा होने के कारण बैंक स्टाफ को इसकी जानकारी बाद में हुई। सूचना मिलने पर बैंक प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद मंगलवार को थाना सिविल लाइंस में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बैंक की सिविल लाइंस शाखा के प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अब्दुल्ला अपार्टमेंट स्थित बैंक के एटीएम से अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। एटीएम की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक प्रबंधन ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज
पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास करेगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि एटीएम से छेड़छाड़ करने के पीछे किसका हाथ था और आरोपियों का मकसद क्या था। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)