मऊ में 5131 शिक्षक मतदाता 23 अक्टूबर को करेंगे मतदान:गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव के लिए बनाए गए 10 केंद्र

Oct 18, 2026 - 19:15
0
मऊ में 5131 शिक्षक मतदाता 23 अक्टूबर को करेंगे मतदान:गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव के लिए बनाए गए 10 केंद्र
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में जिले के 5131 शिक्षक मतदाता 23 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले के सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों और मऊ नगरपालिका कार्यालय समेत 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर से मतदान होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर 40 कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया संभालेंगे। MLC का मौजूदा कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने 29 सितंबर को इस चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। MLC पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्तूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर निर्धारित थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्तूबर, शुक्रवार को होगा। मतदान के बाद मतपेटिकाएं गोरखपुर में जमा कराई जाएंगी। वहीं मतगणना 27 अक्तूबर को होगी और 31 अक्तूबर तक निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उप जिला निर्वांचन अधिकारी प्रवेंद्र कुमार के अनुसार मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 22 अक्तूबर को कलक्ट्रेट परिसर से रवाना होंगी। चुनाव प्रचार 21 अक्तूबर की शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चुनाव की तैयारियां की गई हैं। मतदान प्रक्रिया CCTV कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी। आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों के अलावा मऊ नपा कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। सबसे अधिक वोटर मऊ नगर पंचायत में 899 हैं, जबकि दोहरीघाट ब्लॉक में सबसे कम 271 वोटर हैं। इसके अलावा बड़रॉव ब्लॉक में 276, घोसी ब्लॉक में 318, फतेहपुर मंडाव में 540, कोपागंज में 666, मुहम्मदाबाद गोहना में 554, रानीपुर में 768, परदहां में 484 और रतनपुरा ब्लॉक में 355 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User