मऊ में बारिश से फसल नुकसान की आशंका:कृषि विभाग ने बीमित किसानों से मांगी सूचना, टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराए जानकारी
मऊ में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण खरीफ फसलों को नुकसान की आशंका है। कृषि विभाग ने किसानों से फसल क्षति होने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है, ताकि समय से सर्वेक्षण और फसल बीमा संबंधी कार्रवाई की जा सके। 72 घंटे के अंदर देनी होगी सूचना उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि बारिश या तेज हवाओं से फसल को नुकसान होने पर फसल बीमा कराने वाले किसान घटना के 72 घंटे के अंदर संबंधित फसल बीमा कंपनी को इसकी सूचना दें। किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर भी फसल क्षति की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। बीमित किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना दे सकते हैं। सूचना के बाद होगा फसल क्षति का सर्वे कृषि विभाग के अनुसार किसानों से सूचना मिलने के बाद नियमानुसार फसल क्षति का सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसके आधार पर फसल बीमा से संबंधित आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल नुकसान होने की स्थिति में सूचना देने में देरी न करें। समय से सूचना मिलने पर क्षति का आकलन और बीमा संबंधी प्रक्रिया समय पर पूरी कराने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)