झोपड़ी पर पेड़ गिरने से तीन की मौत, एक रेफर:गोरखपुर के कैंम्पियरगंज में तेज बारिश-आंधी के बीच हुआ हादसा; विधायक ने लिया जायजा
गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर द्वितीय गांव में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तेज बारिश और आंधी के दौरान झोपड़ी पर पेड़ गिर गया। झोपड़ी में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव कर चारों को बाहर निकाला। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तीन की मौत, एक गंभीर मृतकों की पहचान 13 वर्षीय किशन, 45 वर्षीय सुभाष और 40 वर्षीय ज्ञानमती के रूप में हुई है। वहीं 50 वर्षीय श्याम मिलन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें कैंपियरगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। विधायक ने लिया बचाव कार्य का जायजा हादसे की सूचना मिलने पर कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने घायल को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और राहत कार्य में तेजी रखने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस टीम मौजूद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)