मऊ में चाइनीज मांझा बेचते एक आरोपी गिरफ्तार:मानिकपुर असना की दुकान से 18 कूची मांझा मिला, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज

Oct 13, 2026 - 08:04
0
मऊ में चाइनीज मांझा बेचते एक आरोपी गिरफ्तार:मानिकपुर असना की दुकान से 18 कूची मांझा मिला, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज
मऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर शाम को घोसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मानिकपुर असना गांव स्थित एक दुकान से 18 कूची चाइनीज मांझा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में घोसी थाना पुलिस ने मानिकपुर असना स्थित एक दुकान पर कार्रवाई की। मौके से शाहिद हसन पुत्र अली अनवर निवासी मानिकपुर असना, थाना घोसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के बोरे में रखी चाइनीज मांझे की 18 कूची बरामद हुईं। इनमें काले रंग की एक, नेवी ब्लू रंग की एक, हल्के भूरे रंग की दो, खाकी रंग की एक, गुलाबी रंग की दो, हरे रंग की एक, स्लेटी रंग की एक, नारंगी रंग की तीन, लाल रंग की एक, धानी रंग की तीन, पर्पल रंग की एक और मिलिट्री कलर की एक कूची शामिल है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 125 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 5/15 के तहत थाना घोसी में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। चाइनीज मांझे को लोगों और पक्षियों के लिए खतरनाक माना जाता है। इसके इस्तेमाल से दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और पक्षियों को चोट पहुंचने का खतरा रहता है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के अभियान के तहत देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User