मऊ में डीएम ने सुनीं 111 शिकायतें,11का मौके पर निपटारा:संपूर्ण समाधान दिवस में 9 मामलों में संयुक्त टीमें भेजीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Oct 03, 2026 - 15:28
0
मऊ में डीएम ने सुनीं 111 शिकायतें,11का मौके पर निपटारा:संपूर्ण समाधान दिवस में 9 मामलों में संयुक्त टीमें भेजीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
मऊ में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील सदर में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, 9 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 62 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा 18 शिकायतें पुलिस विभाग, 11 विकास विभाग तथा शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थीं। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का प्रभावी समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से शिकायत लंबित न रखी जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User