मऊ में मां दुर्गा के प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा:दिक मंत्रोच्चार उपरांत खुले पट, मंगलवार दशहरा मेला बाद विसर्जन
मऊ में करहां बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नवरात्र के सातवें दिन शनिवार की देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमाओं के पट खुलते ही श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। रंग-बिरंगी रोशनी और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। परंपरा के अनुसार, नवयुवक व्यापार मंडल श्रीदुर्गा पूजा समिति और मां दुर्गा पूजन समिति की ओर से करहां बाजार में दो प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मुख्य यजमान दीपक मद्धेशिया और चंदन सिंह ने अनुष्ठान संपन्न कराया। अध्यक्ष विक्की वर्मा और विजय दास ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर व्यवस्थाओं में बदलाव किए गए हैं। मंगलवार को दशहरा मेला लगेगा, जिसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मालव, देवसीपुर, नगपुर, लग्गूपुर, माहपुर, शमशाबाद, याकूबपुर और घरोहिया सहित अन्य गांवों में भी मां दुर्गा के दर्शन-पूजन शुरू हो गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)