मऊ में NRLM की समूह महिलाओं का प्रदर्शन:20 हजार मानदेय समेत 6 मांगों को लेकर CM को भेजा ज्ञापन
मऊ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी समूह की महिलाओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 1:30 बजे फतेहपुर मंडाव विकासखंड की समूह सखी, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी और कृषि सखी समेत सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा। महिलाओं ने बताया कि NRLM के तहत काम करने वाली कर्मियों को अभी सिर्फ 2,000 से 4,000 रुपये तक का मासिक मानदेय मिलता है। इसके बदले उन्हें गांवों में समूह बनाने, बैंक खाते खुलवाने, LOKOS MIS और KYC का काम करने पड़ते हैं। साथ ही, नियमित बैठकें करना, ब्लॉक स्तरीय बैठकों में शामिल होना, समूहों का सीसीएल लोन कराना और लोन की रिकवरी जैसे कई काम भी करने होते हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि उन्हें सरकार की रैलियों और अलग-अलग योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी दी जाती है। 20,000 रुपये प्रति माह करने की मांग उनका कहना था कि इतने कम मानदेय में इन सभी कामों को पूरा करना मुश्किल है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने के साथ-साथ काम के लिए जरूरी संसाधन और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की। ज्ञापन में NRLM कर्मियों ने अपना मासिक मानदेय 2,000-4,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने मोबाइल रिचार्ज भत्ता देने, काम करने के लिए स्मार्टफोन या टैबलेट मुहैया कराने और मानदेय सीधे उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में भेजने की भी मांग की। 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा महिलाओं ने आयुष्मान/कैशलेस व्यवस्था के तहत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने और अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने की भी मांग रखी। इस प्रदर्शन में रीमा, शंकुतला, कुसुम, सरिता समेत बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर सरकार जल्द ही कोई सकारात्मक कार्रवाई करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)