लखनऊ में बिना लाइसेंस पालतू कुत्ता रखने पर कार्रवाई:3 लोगों से 15 हजार जुर्माना, मौके पर जारी किए नए लाइसेंस
पालतू कुत्तों के लाइसेंस नहीं बनवाने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण टीम ने जोन-7 के इंदिरानगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बिना लाइसेंस कुत्ता रखने वाले तीन लोगों से कुल 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही मौके पर ही 3 नए लाइसेंस जारी कर कुल 18,000 रुपये नगर निगम अकाउंट में जमा कराए गए। प्रवर्तन दल और डॉग कैचिंग स्क्वाड की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई ऐसे पशु प्रेमी भी मिले, जिनके पास वैध लाइसेंस और पूर्ण वैक्सीनेशन कार्ड उपलब्ध था। 10 हजार पालतू कुत्तों में से सिर्फ 3,400 के पास लाइसेंस नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ में लगभग 10,000 पालतू कुत्ते हैं, लेकिन इनमें से अब तक केवल 3,400 का ही लाइसेंस कराया गया है। सार्वजनिक सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने अब बिना लाइसेंस श्वान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया हुई आसान हेल्पलाइन व संपर्क सूत्र किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए नगर निगम के प्रतिनिधि जयंत सिंह (9511156792) या अफसर अली (9721095021) से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त गोमती नगर, इंदिरानगर, विकास नगर, सदर और कानपुर रोड स्थित पशु चिकित्सालयों से भी लाइसेंस प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। पशु कल्याण अधिकारी की अपील पशु कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा ने सभी कुत्ता मालिकों से अपील की है कि वे समय पर एंटी-रैबीज का टीका लगवाएं, अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं और कुत्तों को बाहर टहलाते समय मजबूत बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा और रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)