मऊ में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता शुरू:18 मंडलों की टीमें ले रहीं हिस्सा, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह

Oct 04, 2026 - 18:02
0
मऊ में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता शुरू:18 मंडलों की टीमें ले रहीं हिस्सा, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह
मऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में रविवार को 2 बजे राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी आनंद वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के साथ वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और अयोध्या छात्रावास की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें आगरा, मेरठ, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, अलीगढ़, मिर्जापुर, बस्ती, देवीपाटन (गोंडा) और चित्रकूट (बांदा) मंडल की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में करीब 350 खिलाड़ी एवं टीम मैनेजर हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्धन एवं एसपी कमलेश बहादुर ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बालिका खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आयोजन से मऊ में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक, टीम मैनेजर, संबंधित अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User