ट्यूबवेल की होदिया में डूबने से मासूम की मौत:करहल में धान कटाई करने के लिए खेत पर लेकर गए थे, घर का था इकलौता बेटा

Oct 04, 2026 - 18:02
0
ट्यूबवेल की होदिया में डूबने से मासूम की मौत:करहल में धान कटाई करने के लिए खेत पर लेकर गए थे, घर का था इकलौता बेटा
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर धान की कटाई के दौरान ट्यूबवेल की होदिया में नहाते समय तीन साल का मासूम डूब गया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा के साथ खेत पर गया था सूर्यांश ग्राम बाक निवासी विनय प्रताप का तीन वर्षीय बेटा सूर्यांश रविवार को अपने चाचा बीके के साथ खेत पर गया था। परिवार के लोग खेत में धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान सूर्यांश ने ट्यूबवेल की होदिया में नहाने की जिद की। परिजनों ने उसे नहाने की अनुमति दे दी। कुछ देर बाद जब सूर्यांश नजर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वह ट्यूबवेल की होदिया में पड़ा मिला। उसे बाहर निकालकर चाचा बीके मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गांव से जिला मुख्यालय करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर है। परिजन सूर्यांश को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूर्यांश परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User