मऊ में तालाब में डूबकर युवक की मौत:फूल तोड़ने गया था, फर्नीचर का काम करता था, परिवार का इकलौता सहारा था
मऊ में जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में सोमवार दोपहर पोखरे में डूबने से शैलेश राजभर (35) की मौत हो गई। वह गांव के पास पौहारी बाबा की कुटी के निकट स्थित पोखरे में फूल तोड़ने गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शैलेश राजभर पुत्र लालू राजभर डुमरांव गांव के निवासी थे। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह पोखरे में फूल तोड़ने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वह पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। शैलेश राजभर फर्नीचर का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले शैलेश की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की मौत से चारों बच्चों के सिर से साया उठ गया है, वहीं परिवार के सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। इस संबंध में सरायलखंसी के थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शैलेश राजभर पोखरे में फूल तोड़ने गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)