महराजगंज में 1747 दुर्गा प्रतिमाओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम:7 थानों को मिली अतिरिक्त फोर्स, सोशल मीडिया पर होगी निगरानी

Oct 19, 2026 - 17:28
0
महराजगंज में 1747 दुर्गा प्रतिमाओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम:7 थानों को मिली अतिरिक्त फोर्स, सोशल मीडिया पर होगी निगरानी
महराजगंज में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और विजयदशमी (दशहरा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले में स्थापित होने वाली 1747 दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन, विसर्जन जुलूस, रावण-मेघनाथ दहन, भरत मिलाप और मेलों के दौरान पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक रणनीति तैयार की है। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिश्रित आबादी वाले गांवों, संवेदनशील चौराहों और प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक रणनीति तैयार की है। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिश्रित आबादी वाले गांवों, संवेदनशील चौराहों और प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर पुलिस बल की तैनाती की गई है। 7 थानों को मिला अतिरिक्त पुलिस बल विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोतवाली, श्यामदेउरवा, भिटौली, सिंदुरिया, निचलौल, कोठीभार और कोल्हुई थानों को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। इसमें एक निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 110 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 31 महिला आरक्षी और एक पीएसी कंपनी शामिल है। इसके अलावा सभी थानों में भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विसर्जन मार्गों का होगा निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि प्रतिमा विसर्जन के दिन प्रत्येक प्रतिमा के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रतिमा उठने से लेकर विसर्जन स्थल तक पुलिसकर्मी जुलूस के साथ रहेंगे। क्षेत्राधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। थानाध्यक्ष पहले ही विसर्जन मार्गों का पैदल निरीक्षण कर बाधाओं को दूर कराएंगे। सोशल मीडिया पर भी निगरानी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वाहनों में हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, एंटी राइट गन, गैस गन और बुलेट प्रूफ जैकेट समेत सुरक्षा उपकरण रखने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User