मऊ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत:ओवरलोड होने से पलटी सीमेंट लदी ट्रॉली, नीचे दबकर गई जान
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे अरविंद यादव (40) ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। गोठा निवासी अरविंद यादव पुत्र रामसुख इंदारा से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीमेंट लादकर घर लौट रहे थे। घोसी ब्लॉक के सामने सड़क किनारे रखी गिट्टी के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और कुछ ही सेकेंड में सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गिट्टी के पास पहुंचते ही पलटा वाहन CCTV फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट लादकर तेज गति से जाते दिखाई दे रही है। ब्लॉक के सामने सड़क किनारे रखी गिट्टी के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद चालक उसके नीचे दब गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे अरविंद को बाहर निकालने की कोशिश की। इसके साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अरविंद इंदारा से सीमेंट लेकर अपने गांव गोठा जा रहे थे। इसी दौरान घोसी ब्लॉक के सामने हादसा हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)