गोरखपुर में लेखपालों का प्रदर्शन:राजस्व रिपोर्ट लगाने का कार्य प्रभावित, विद्यार्थियों संग ग्रामीणों की बढ़ीं परेशानियां
गोरखपुर में लेखपालों के विरोध प्रदर्शन के कारण आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों पर राजस्व रिपोर्ट लगाने का कार्य प्रभावित हो गया है। रिपोर्ट लंबित होने से बड़ी संख्या में लोगों के प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम पंचायत बड़गहन स्थित आस्था जन सेवा केन्द्र के संचालक रविकान्त उर्फ लालू ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जन सेवा केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन लेखपाल की रिपोर्ट नहीं लगने के कारण उनके आवेदन आगे की प्रक्रिया में नहीं बढ़ पा रहे हैं। छात्रवृत्ति, विद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी योजनाओं तथा अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है। रिपोर्ट लंबित होने से विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को भी सरकारी योजनाओं, पेंशन, रोजगार, ऋण एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है। जन सेवा केन्द्र संचालकों ने प्रशासन से मांग की है कि लेखपालों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)