मृतक दूल्हे आजाद बिंद की बहन ने डीएम से शिकायत:पुलिस पर सामान उठाने और आरोपियों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर 2 बजे मृतक दूल्हे आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सौम्या बिंद ने बताया कि आजाद बिंद के न्याय के लिए धरने के दौरान पुलिस ने उनका सामान उठा लिया। इसमें दो साउंड सिस्टम और उनकी बड़ी मम्मी की बेटी का एक टैबलेट था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी। तत्कालीन एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने भरोसा दिया था कि सामान वापस न मिलने पर भरपाई होगी। सौम्या ने एसपी से सामान वापसी या मुआवजे की मांग की। सौम्या ने यह भी कहा कि प्रशासन ने आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका लगाने की बात कही थी, पर कुछ नहीं हुआ। उन्हें डर है कि आरोपी छूट गए तो परिवार की जान को खतरा हो सकता। पुलिस पर एफआईआर से अशोक यादव का नाम हटवाने का दबाव बनाने का आरोप है। सौम्या के मुताबिक, हत्या वाले दिन अशोक यादव ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। डीएम ने जांच का भरोसा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)