आरोह फाउंडेशन की बैठक:बलिया में संजीव श्रीवास्तव ने कहा- वित्तीय साक्षरता से सशक्त होगा समाज
बलिया में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के देखरेख में आरोह फाउंडेशन की बैठक गुरुवार को गड़वार स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र पर संपन्न हुई। इसमें जनपद के सभी विकासखंडों में संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए वित्तीय जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। आ रोह फाउंडेशन के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तीय साक्षरता लोगों को आर्थिक रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए लोगों को बचत, बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एफएलसी अनिल शुक्ला ने कहा कि वित्तीय जागरूकता से ही लोग अपने धन का सुरक्षित प्रबंधन कर सकते हैं और बैंकिंग सेवाओं का बेहतर लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। इस मौके पर आरोह फाउंडेशन के डीसी सूरज सिंह, रितेश सिंह, प्रवीण पांडेय, देवेंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)