मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ने की तैयारी:फॉर्म-6 भरवाने पर जोर, बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण
श्रावस्ती में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल कराने के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।शनिवार को दोपहर 3:00 बजे तक जारी तहसील भिनगा और इकौना में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मतदाता फॉर्म-6 भरवाने का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। तहसील भिनगा में उप जिलाधिकारी आशीष भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जबकि तहसील इकौना में उप जिलाधिकारी रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ और सुपरवाइजरों को जरूरी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों, पात्र नागरिकों की पहचान और आवेदन पत्रों की जांच के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्मिकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनसे फॉर्म-6 भरवाएं। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार सत्यापन कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)