मतदाता सूची में नाम जोड़ने में लापरवाही का आरोप लगाया:रामपुर में जिलाध्यक्ष अजय सागर और आसिम राजा ने इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाए
रामपुर में सपा कार्यालय में मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर और नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इलेक्शन कमीशन, जिला प्रशासन और मीडिया से अपील की कि मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम जुड़वाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कटे नामों को दोबारा शामिल कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने मतदाताओं से 24 अक्टूबर से पहले बीएलओ के माध्यम से अपना वोट बनवाने की अपील की। साथ ही उन्होंने इलेक्शन कमीशन और जिला प्रशासन पर आरोप लगाया की वह वोटरों को जागरूक नहीं कर रहे, उन्होंने कहा SIR के नाम पर बहुत वोटरों के नाम काटे से जिन्हे जोड़ना लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है।
आसिम राजा ने आगे कहा कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो गई है, वे नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म संख्या छह भरें। वहीं, जिन लोगों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं है या SIR के दौरान कट गया है, वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए मतदाता अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ बीएलओ से संपर्क करें। नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम SIR के दौरान मतदाता सूची से कटे हैं। ऐसे लोगों को अपने नाम दोबारा जुड़वाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दें, लेकिन हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना वोट अवश्य बनवाएं, ताकि चुनाव के समय मतदान के अधिकार से वंचित न रहना पड़े। आसिम राजा ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को वोट बनवाने या मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में परेशानी होती है, तो वह सपा कार्यालय पहुंचकर उनसे संपर्क कर सकता है। पार्टी की ओर से ऐसे लोगों की मदद की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)