सुल्तानपुर में टीकाकरण के बाद 11 मवेशियों की मौत:डॉक्टरों की टीम ने लगाए थे टीके, पशुपालकों में दहशत, जांच जारी

Oct 20, 2026 - 14:10
0
सुल्तानपुर में टीकाकरण के बाद 11 मवेशियों की मौत:डॉक्टरों की टीम ने लगाए थे टीके, पशुपालकों में दहशत, जांच जारी
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भोंए गांव में 11 मवेशियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार को डॉक्टर की टीम ने यहां टीके लगाए थे, जिसके कुछ घंटों बाद 10 बकरियों और 1 बकरे ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पशुपालकों में डर का माहौल है। बुधवार 11 बजे तक मवेशियों के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर को दूबेपुर ब्लॉक से तीन लोगों की एक टीम गांव पहुंची थी। टीम में विष्णु यादव नाम का एक सदस्य भी था। उन्होंने जुकाम, बुखार और पेट की बीमारियों से बचाव के नाम पर जानवरों को टीके लगाए। प्रति जानवर 10 रुपये फीस भी ली गई। ग्रामीणों के अनुसार, टीका लगने के बाद शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच पशुओं की तबीयत बिगड़ी और 11 जानवर मर गए। मरने वाली ज्यादातर बकरियां गर्भवती थीं। रेहाना बानो की 4, रुबीना की 5 और जमाल नासिर व अकबाल की 1-1 बकरी की मौत हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने दो बार मौके पर आकर मुआयना किया। पुलिस ने मरे हुए बकरे-बकरियों की तस्वीरें खींचीं और सभी जरूरी डिटेल्स नोट कीं। इस बाबत एसओ गोसाईगंज ने जानवरों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पशु चिकित्सक द्वारा शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) सुनील कुमार ने बताया कि 32 बकरी का कल टीकाकरण किया गया था। जिसके बाद घास खाने से पोइजनिंग हुई है। इसमें सभी मवेशियों को ड्रिप आदि दिया गया था। लेकिन एक एक कर दस की मौत हुई है, एक का इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User