मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका:जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे तक लगेंगे विशेष शिविर, डीएम ने की अपील
अमरोहा में आज मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का आखिरी मौका है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है या आप पहली बार मतदाता बनना चाहते हैं, तो आज आवेदन कर सकते हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर लगाकर मतदाता बनाने का काम कर रहे हैं। फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने को कहा डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जिले के लोगों से इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। यहां मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध है। आवेदन के साथ नई फोटो, जन्मतिथि और पते से जुड़े जरूरी दस्तावेज देने होंगे। हर केंद्र पर हेल्प डेस्क भी लगी है, जहां पंजीकरण से जुड़ी मदद मिलेगी। डीएम ने योग्य नागरिकों, खासकर युवाओं से नाम जांचने और न होने पर फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने को कहा है। उन्होंने बताया कि यह विशेष शिविर आज और इसके बाद आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)