जौनपुर में गरबा-डांडिया महोत्सव:अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के महोत्सव में गरबा-डांडिया के साथ हुए मनोरंजक खेल

Oct 17, 2026 - 14:13
0
जौनपुर में गरबा-डांडिया महोत्सव:अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के महोत्सव में गरबा-डांडिया के साथ हुए मनोरंजक खेल
जौनपुर में अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट और तेज डायग्नोस्टिक सेंटर के तत्वावधान में नईगंज तिराहा स्थित सेंटर पर गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर हुए कार्यक्रम में अस्पताल की महिला कर्मचारियों, ट्रस्ट परिवार की सदस्यों और किन्नर समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। समारोह की शुरुआत मां दुर्गा की आरती और दीप प्रज्वलन से हुई। प्रतिभागियों ने पारंपरिक गुजराती और राजस्थानी परिधान पहनकर गरबा और डांडिया प्रस्तुत किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य और समाज सेवा का संदेश भी दिया गया। अंत में महिलाओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर माहौल को खुशनुमा बनाया। आयोजकों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महोत्सव में उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User