मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में वामपंथी दलों का प्रदर्शन:आंबेडकर पार्क से कलक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में गुरुवार दोपहर भाकपा माले और माकपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पुनरीक्षण प्रक्रिया पर आपत्ति जताई और इसे रद्द करने की मांग की। भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड कृष्णा अधिकारी ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हो। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कृष्णा अधिकारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव करने का आरोप भी लगाया। एसआईआर रद्द करने की उठाई मांग प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले और माकपा कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में निष्पक्षता और पारदर्शिता जरूरी है, ताकि पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रहें। प्रदर्शन के दौरान आरती राय, राजेंद्र यादव, विनोद रस्तोगी और रंजीत सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें उठाईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)