मतदाता सूची से नाम कटने की अफवाह, अनमैप्ड श्रेणी में हैं नाम

Oct 11, 2026 - 05:49
0
भास्कर न्यूज| फतेहपुर मतदाता सूची में नाम कटने की आशंका से ग्रामीणों के बीच बने असमंजस को दूर करने के लिए शनिवार को फतेहपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या-6 पर बैठक हुई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने बीएलओ और बीएलए के साथ फॉर्म-6 की प्रक्रिया पर चर्चा की। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीणों में फैली आशंकाओं पर विचार किया गया। बैठक में बीएलओ ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई ग्रामीण अपने नाम मतदाता सूची से कटने की शिकायत कर रहे हैं। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस पर प्रेम कुमार दास ने स्पष्ट किया कि संबंधित नाम कटे हुए नहीं हैं, बल्कि अनमैप्ड श्रेणी में हैं। उन्होंने बीएलओ और बीएलए को निर्देश दिया कि ग्रामीणों को सही और स्पष्ट जानकारी दें, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न फैले।बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। बीएलओ ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनें और उनकी शंकाओं का समाधान करें। साथ ही, पात्र मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि मतदाता सूची से संबंधित कार्य व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User