मतदाता सूची सुधारने के लिए विशेष अभियान:रुद्रपुर में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा मतदाता सूची का विशेष अभियान

Oct 16, 2026 - 15:39
0
मतदाता सूची सुधारने के लिए विशेष अभियान:रुद्रपुर में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा मतदाता सूची का विशेष अभियान
देवरिया में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-336 रुद्रपुर की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए शुक्रवार को तहसील सभागार में बैठक हुई। एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना प्राथमिकता है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो आवश्यक अभिलेख और फोटो उपलब्ध कराकर उसे जुड़वाया जा सकता है। बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची से संबंधित विशेष अभियान 17 और 24 अक्टूबर को चलाया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन प्रस्तावित है। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और सूची की त्रुटियां दूर कराने में सहयोग करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User