जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान शुरू:आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने बताया सिद्ध चक्र आराधना का आध्यात्मिक महत्व
लखनऊ के गोमती नगर स्थित जैन मंदिर में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य और पंडित अरविन्द शास्त्री के निर्देशन में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर तक किया जा रहा है। शुक्रवार को पहले दिन भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, महिलाओं की घट यात्रा और सिद्ध चक्र पूजन विधान हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने प्रवचन में बताया कि सिद्ध चक्र विधान सिद्धों की आराधना और आत्मकल्याण का महत्वपूर्ण धार्मिक माध्यम है। ऐसे आयोजनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक साधना और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में गोमती नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक जैन, संदीप, रचित, मोनू और सोनू सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में छह दिवसीय विधान के तहत धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)