मथुरा का फरह कस्बा बना चोरों की पसंद:थाना से महज 500 मीटर दूर कारोबारी का घर बनाया निशाना, नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए चोर
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही। यहां शनिवार रात में चोरों ने थाना से महज 500 मीटर दूर बंद पड़े कारोबारी के घर को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपए नगदी के अलावा सोने चांदी के आभूषण और CCTV कैमरे की DBR को चोरी कर ले गए। वारदात के बाद पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। फर्नीचर कारोबारी के घर हुई वारदात कस्बा फरह निवासी फर्नीचर कारोबारी नरेंद्र गोयल का थाना से महज 500 मीटर दूर घर है। यहां रात में घुसे चोरों ने ताले तोड़कर 5 लाख 65 हजार रुपए नगद के अलावा सोने ,चांदी के आभूषण और CCTV कैमरे की DBR को चोरी कर लिए। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पीड़ित परिवार सदमे में आ गया। वारदात के समय नरेंद्र गोयल परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए हुए थे। मकान के पीछे से चढ़े चोर नरेंद्र गोयल के मकान में नीचे फर्नीचर का शोरूम है। जबकि ऊपर की मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। शोरूम पर शटर लगी हुई है। चोर मकान में पीछे के रास्ते छत पर पहुंचे और फिर मकान में अंदर दाखिल हो गए। जहां से अलमारी के ताले तोड़कर चोर वहां रखी नगदी के अलावा एक सोने की नथ, चार सोने की चूड़ी, दो अंगूठी,दो मंगलसूत्र,13 ग्राम सोने की चैन और 3 जोड़ी चांदी की पायल ले गए। चोर इतने शातिर थे कि पहचान में न आएं इसके लिए घर में लगे CCTV कैमरे की DBR को भी उन्होंने चोरी कर लिया। पुलिस गश्त पर उठे सवाल थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो गए। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी। थाना पुलिस का कहना है मामले की जांच कर रहे हैं जल्द अज्ञात चोरों को पकड़कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)