गाजियाबाद में रोडवेज बस पलटी, 22 यात्री घायल:ट्रक से ओवरटेक करते हुए हादसा होना बताया गया, घायलों की चीख पुकार मची
गाजियाबाद में मेरठ रोड पर रविवार सुबह यात्रियों से भरी रोडवेस बस पलट गई। बताया गया है कि बस का ड्राइवर ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। हादसा मुरादनगर में गंगनहर के पास हुआ। जिसमें 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया। रोडवेज बस गाजियाबाद से मेरठ की तरफ जा रही थी। बस में मची चीख पुकार उत्तराखंड के रुड़की डिपो की रोडवेज बस यात्रियों लेकर दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। रविवार सुबह जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंग नहर पुल से आगे पहुंची तो अचानक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटते ही बस के अंदर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना मुरादनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद जाम लगा हादसे के बाद दिल्ली मेरठ मार्ग पर भयंकर जाम लग गया और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस की स्पीड भी 80 किमी प्रति घंटा से बताई गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया। गनीमत रही कि कोई वाहन बस की चपेट में नहीं आया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)