मथुरा के डॉ. भरत और अंजू सम्मानित:गोवा में दोनों को मिला फूड एंड न्यूट्रिशन अवार्ड
मथुरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भरत गुप्ता और डॉ. अंजू गुप्ता को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘फूड एंड न्यूट्रिशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह गौरवमयी सम्मान उन्हें गोवा में आयोजित ‘6th वर्ल्ड कांग्रेस ऑन मेडिसिन एंड न्यूट्रिशन-2026’ के भव्य दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में उपस्थित देश-विदेश के जाने-माने फूड और न्यूट्रिशन विशेषज्ञों की मौजूदगी में दोनों चिकित्सकों की उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और सामाजिक योगदान की जमकर सराहना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केवल रोगों का उपचार ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संतुलित आहार, सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना भी नितांत आवश्यक है। बता दें कि डॉ. भरत गुप्ता और डॉ. अंजू गुप्ता लंबे समय से शहर में अपनी अनवरत चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं, जिसके चलते अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर भी उनके कार्यों का सम्मान किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)