मेरठ में आज से अगले तीन दिन बदलेगा मौसम:सुबह से आसमान में छाए बादलों के साथ चली ठंडी हवा से गर्मी और उमस में राहत
मेरठ में पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी और उमस में मंगलवार को राहत मिली। आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला दिखाई दिया जिसमें आसमान में छाए बादल और हवा चली तो गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मेरठ में 6 से 10 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना है। अगले तीन दिन भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बादल और हवा के कारण तापमान सामान्य से कम महसूस हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मेरठ में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि तेज बारिश की संभावना कम है। वहीं, बारिश और हवा के बावजूद मेरठ की हवा अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) औसतन 129 से 134 के बीच दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। मौसम में नमी बढ़ने और हवा की गति में बदलाव से वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय ठंडी हवा चलने और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। आने वाले दिनों में बारिश होने पर तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)