मथुरा में बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत:बलदेव पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजे, परिजनों को दी सूचना

Oct 19, 2026 - 12:18
0
मथुरा में बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत:बलदेव पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजे, परिजनों को दी सूचना
बलदेव में आज दिनांक 19 अक्टूबर 26 समय 11.30 am रविवार रात एक हादसा हुआ। खडैरा मोड़ छिबरऊ बंबा के पास रॉयल एनफील्ड बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी संजीव राय ने जानकारी देते हुए बताया मृतकों की पहचान बलदेव के नगला गिरधर निवासी सुभाष (30) और मथुरा के गोवर्धन चौराहा निवासी मनोज (32) के रूप में हुई है। दोनों रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक (यूपी 85 सीएक्स 8906) से बलदेव से नगला गिरधर जा रहे थे। सूचना मिलने पर बलदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई है। और परिजन मौके पर आ गए हैं पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User