मथुरा में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी प्रतिमा सिंह:महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष के नाम की हुई घोषणा, महानगर में अभी पद खाली

Oct 13, 2026 - 05:51
0
मथुरा में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी प्रतिमा सिंह:महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष के नाम की हुई घोषणा, महानगर में अभी पद खाली
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार देर शाम जिला और महानगर में महिला मोर्चा अध्यक्ष के नामों की घोषणा की। मथुरा में जिला अध्यक्ष के पद पर टैरो कार्ड रीडर प्रतिमा सिंह के नाम का ऐलान किया गया वहीं महानगर अध्यक्ष पद खाली रहा। जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रतिमा सिंह सहित 3 महिलाओं ने दावेदारी की थी। वहीं महानगर अध्यक्ष पद के लिए माना जा रहा है कि जल्द नाम की घोषणा हो सकती है। ग्रेजुएट हैं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मथुरा के राया क्षेत्र की रहने वाली प्रतिमा सिंह स्नातक तक पढ़ी हैं। इसके साथ ही वह टैरो कार्ड रीडर भी रहीं हैं। प्रतिमा सिंह 2018 से 2020 तक महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री के अलावा 2017 में हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष रहीं हैं। इसके बाद वह 2021- 22 में हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष रहीं। प्रधानमंत्री जन प्रचार प्रसार संगठन की प्रतिमा सिंह प्रदेश सचिव भी रह चुकी हैं। वेटरन इंडिया की रही हैं राष्ट्रीय सचिव नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह 2020 से 2022 तक वेटरन इंडिया की राष्ट्रीय सचिव रहीं। वहीं 2025 में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष पद का भी दायित्व संभाला। वह जाट जन चेतना संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रतिमा सिंह के अलावा प्रियंका उपाध्याय और गुंजन शर्मा ने भी दावेदारी की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User