मथुरा में होटल की निर्माणाधीन दीवार गिरी, मजदूर की मौत:गोविंद नगर के विंगस्टन होटल में हादसा, दो मजदूर दबे होने की आशंका
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हादसा हो गया। यहां होटल विंगस्टन में दीवार बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन दीवार अचानक मजदूरों पर गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद होटल कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। सूचना मिलने पर मजदूरों के परिजन मौके पर पहुंचे। गेट पर ताला लगा देखकर परिजनों ने हंगामा किया और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर दबे मजदूरों की तलाश शुरू की गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)