मथुरा में महापुरुषों को नमन:महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया श्रद्धांजलि
मथुरा में भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति रजिस्टर्ड मथुरा की ओर से चौक बाजार स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलकर कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा ने कहा कि सत्य और अहिंसा सबसे बड़ी शक्ति हैं। सचिव अजय शर्मा और सुनील शर्मा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देशवासियों और जवानों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान स्वास्तिक शर्मा, जगदीश शर्मा, केके शर्मा, गौरव कांत शर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)