तालाब में डूबने से 2साल के मासूम की मौत:सहारनपुर में सुबह घर से गायब हुआ था, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

Oct 05, 2026 - 14:24
0
तालाब में डूबने से 2साल के मासूम की मौत:सहारनपुर में सुबह घर से गायब हुआ था, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार
सहरानपुर में नकुड़ के साल्हापुर गांव में सोमवार सुबह दो साल का मासूम अक्षित जोहड़ में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में गम का माहौल है। बच्चे के पिता अनुज ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे अक्षित अचानक घर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ज्ञानेश्वर बौद्ध पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों संग तलाशी शुरू की। सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के पास जोहड़ में तलाशी ली गई। ग्रामीणों ने कचरा हटाया, तो अक्षित का शव पानी में तैरता मिला। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई की। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। अक्षित अपने दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता अनुज मजदूर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User