मथुरा में प्रेम-प्रसंग में युवक ने आत्महत्या की:परिवार वाले बोले-युवती ने प्रताड़ित किया, उससे बात करने के बाद फंदा लगाया

Oct 13, 2026 - 19:01
0
मथुरा में प्रेम-प्रसंग में युवक ने आत्महत्या की:परिवार वाले बोले-युवती ने प्रताड़ित किया, उससे बात करने के बाद फंदा लगाया
मथुरा के वृंदावन में मंगलवार को तेलीपाड़ा क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवती पर युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और पैसों की मांग कर परेशान करने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि घटना से कुछ देर पहले भी युवक की युवती से फोन पर बातचीत हुई थी। परिजनों के अनुसार, युवती और उसके परिवार के लोग पिछले कई वर्षों से युवक को कथित रूप से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि युवक के पास बार-बार फोन किए जाते थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार ने पेटीएम के माध्यम से कई बार पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन परिस्थितियों के कारण युवक परेशान रहता था। फोन पर बातचीत के बाद कमरे में गया था युवक मृतक के भाई सागर ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले युवक की संबंधित युवती से फोन पर काफी देर तक बातचीत हुई थी। आरोप है कि बातचीत के तुरंत बाद युवक अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद वह कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे इस हालत में देखकर घबरा गए। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। जांच के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह परिवार का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल परिजनों की ओर से संबंधित थाने में लिखित तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं है। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और फोन कॉल व पैसों के लेन-देन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User