मथुरा में संघ का विजयादशमी उत्सव:स्थापना दिवस पर निकाला पथ संचालन,ब्रज प्रान्त के संगठन मंत्री रहे मौजूद

Oct 20, 2026 - 13:53
0
मथुरा में संघ का विजयादशमी उत्सव:स्थापना दिवस पर निकाला पथ संचालन,ब्रज प्रान्त के संगठन मंत्री रहे मौजूद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रिफाइनरी नगर द्वारा विजया दशमी उत्सव एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रस्थान कृष्ण कुंज, औरंगाबाद, मथुरा से डायट (DIET) मार्ग, मथुरा तक रहा। संचलन से पूर्व आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती, ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री प्रमोद जी मौजूद रहे। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है विजय दशमी पर्व ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री प्रमोद जी ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी केवल रावण पर राम की विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और आसुरी शक्तियों पर दैवीय शक्तियों की विजय का पर्व है। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी हुई थी, इसलिए यह दिन संघ के स्वयंसेवकों के लिए संकल्प दिवस भी है। हमें संगठित होकर समाज में समरसता और राष्ट्रभक्ति का भाव जगाना है। पूर्ण गणवेश में निकले स्वयं सेवक पथ संचलन में पूर्ण गणवेश - सफेद कमीज, भूरी पैंट, काली टोपी एवं हाथ में दण्ड धारण किए हुए लगभग 100 स्वयं सेवकों ने अनुशासित कदमताल के साथ भाग लिया। छोटे तरुण स्वयं सेवकों से लेकर वरिष्ठ स्वयंसेवकों तक सभी में उत्साह देखते ही बना। इस अवसर पर प्रांत से लेकर नगर स्तर तक के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कैलाश जी, डॉ. कमल जी, राजेश दीक्षित जी, नागेन्द्र जी, चंद्रपाल जी, ब्रज मोहन जी, ओमवीर जी, चंद्रभान जी, विजेंद्र जी, रमन जी एवं धन्नजय सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पथ संचलन मार्ग में स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User