नोएडा में आज 80 फीट के रावण का दहन:रात 8 बजे सांसद दबाएंगे रिमोट का बटन, 75 फीट के कुंभकरण और 65 फीट का है मेघनाद का पुतला

Oct 20, 2026 - 13:53
0
नोएडा में आज 80 फीट के रावण का दहन:रात 8 बजे सांसद दबाएंगे रिमोट का बटन, 75 फीट के कुंभकरण और 65 फीट का है मेघनाद का पुतला
सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में मंगलवार को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रात 8 बजे सांसद डॉ. महेश शर्मा रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे। इस बार रावण का 80 फीट, कुंभकरण का 75 फीट और मेघनाद का 65 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। तीनों पुतलों का दहन इलेक्ट्रिक शॉट से किया जाएगा। इसके साथ आतिशबाजी भी होगी। पुतला दहन को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रंग-बिरंगी सजावट और बिजली की लाइटों से पुतलों को सजाया गया है। दशहरा महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे समिति के अनुसार, आयोजन के लिए प्रशासन से जरूरी अनुमतियां ले ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों, स्वयंसेवकों और समिति के पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को परेशानी न हो। मेले में झूले और खाने-पीने के स्टॉल दशहरा महोत्सव में पुतला दहन के साथ मेले का भी आयोजन किया गया है। परिसर में खाने-पीने की दुकानों और स्टॉल के अलावा झूले लगाए गए हैं। सर्कस और फायर क्रैकर शो भी आकर्षण का हिस्सा होंगे। शाम से ही लोगों के पहुंचने की संभावना है। रात 8 बजे होने वाला पुतला दहन महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User