मथुरा में युवक को बेरहमी से मारा:पत्थरों से किया हमला, पीड़ित के पिता ने पुलिस से की शिकायत

Oct 09, 2026 - 14:42
0
मथुरा में युवक को बेरहमी से मारा:पत्थरों से किया हमला, पीड़ित के पिता ने पुलिस से की शिकायत
मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहां कभी खुलेआम फायरिंग होती है तो कभी बेखौफ दबंग सरेराह युवक पर हमला करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कुछ युवक मिलकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी पत्थर से भी हमला करने से नहीं चूकते। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने पिता की शिकायत पर कार्यवाही करने का भरोसा देते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। यह था मामला थाना हाई वे क्षेत्र के एम एस पुरम मंशा टीला निवासी पंकज पचौरी का 17 साल का बेटा लकी पचौरी पुष्पांजलि के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके मोहल्ले के लड़के हेमंत,अभी,ललित और हिमांशु वहां पहुंचे और लकी से वाद विवाद करने लगे। लकी ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। लकी ने भागने का प्रयास किया तो नामजद युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। 2 अक्टूबर का है मामला नामजद युवकों ने लकी को लात घूंसे और थप्पड़ों से पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो उस पर पत्थरों से हमला किया। लकी जमीन पर लेट गया। इसके बाद आरोपी उसकी पीठ पर भारी भरकम पत्थर मारते रहे। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपनी दबंगई दिखाने के लिए इसका वीडियो भी बनाया जिसे शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिता ने की पुलिस से शिकायत लकी के साथ हुई मारपीट का वायरल वीडियो जब उसके पिता जो पेशे से पत्रकार हैं पंकज पचौरी के पास पहुंचा तो वह दंग रह गए। उन्होंने इसकी तत्काल शिकायत थाना हाई वे पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में वीडियो देखे तो वह भी हैरान रह गई। पुलिस ने पीड़ित के पिता से तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित के पिता पंकज पचौरी ने बताया इस मारपीट से उनका बेटा इस कदर भयभीत हो गया कि उसने घर पर कुछ नहीं बताया और मामा के यहां चला गया। पंकज पचौरी के अनुसार वीडियो सामने आने पर उनको मामले की जानकारी हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User