मथुरा में युवती से दुष्कर्म:अश्लील वीडियो बनाकर 3 लाख की रंगदारी मांगी, 5 पर FIR
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले दोस्ती करने वाले युवक ने उसे वृंदावन के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद घर पहुंचकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पीड़िता के मुताबिक, वीडियो हटाने के बदले आरोपी ने तीन लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल में ले जाने और घर पहुंचकर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती गांव के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि मई 2025 में युवक उसे बहलाकर वृंदावन के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। युवती के अनुसार, करीब 10 दिन बाद आरोपी उसके घर पहुंचा और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने वीडियो भी बनाया। वीडियो हटाने के बदले मांगे तीन लाख रुपये पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने युवक से वीडियो हटाने के लिए कहा, तो उसने तीन लाख रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से युवती परेशान है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता मांट थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)