ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर 8 साल की बच्ची की मौत:धान खाली कर पीछे करते समय हादसा, दो भाइयों की इकलौती बहन थी

Oct 18, 2026 - 20:53
0
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर 8 साल की बच्ची की मौत:धान खाली कर पीछे करते समय हादसा, दो भाइयों की इकलौती बहन थी
पीलीभीत में अमरिया थाना क्षेत्र के माधौपुर गांव में रविवार शाम 6 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 8 साल की बच्ची अलीना की मौत हो गई। धान खाली करने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे कर रहा था। इसी दौरान पहिया बच्ची के सिर पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। नानी के साथ बैठी थी बच्ची धुंधरी निवासी मोईन अहमद की बेटी अलीना अपने नाना अकील अहमद (60) के घर माधौपुर में रहती थी। हादसे के समय वह अपनी नानी अफसाना (55) के साथ मस्जिद के पीछे बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान चालक लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे करने लगा। पहिया अलीना के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो भाइयों की इकलौती बहन थी अलीना अलीना अपने दो भाइयों हस्सान (12) और अर्सलान (10) की इकलौती बहन थी। उसके पिता मोईन अहमद रुद्रपुर में मजदूरी करते हैं। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में, चालक की तलाश सूचना पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User